सिटी पेलेस में माघ शुक्ल पूर्णिमा को विधिवत स्थापित हुई होली

होलिका रोपण

 | 
holika ropan

उदयपुर 16 फरवरी 2022 । मेवाड़ की परम्परानुसार माघ माह की पूर्णिमा को सिटी पेलेस उदयपुर के ऐतिहासिक माणक चौक में धर्मसभा के सदस्यों एवं पुरोहित जी की उपस्थिति में विधि-विधान व मंत्रोचार के साथ सायंकालीन मुहूर्त में होलिका रोपण किया गया। 

इस अवसर पर महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि मेवाड़ के प्रमुख त्योहारों में होलिका उत्सव का उमंगभरा विशेष महत्व रहता है। 

होलिका रोपण से ही मंदिरों में ठाकुरजी के सम्मुख फागण के गीत सुनाये जाते हैं तथा एक माह पश्चात् फाल्गुन शुक्ल की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News