होटल एसोसिएशन औद्योगिक भ्रमण पर रवाना

औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम 11 से 15 सितंबर तक

 | 
unity

उदयपुर 11 सितंबर। होटल एसोसिएशन उदयपुर के तत्वावधान में 17 वर्ष पश्चात औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम 11 से 15 सितंबर तक रखा गया है।

अध्यक्ष धीरज दोषी ने बताया कि उपनिदेशक शिखा सक्सेना एवं निवर्तमान अध्यक्ष भगवानलाल  वैष्णव ने यात्रीदल को हरी झंडी दिखा कर यात्रा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के संयोजक एवं होटल एसोसिएशन के सचिव जतिन श्रीमाली ने बताया कि औद्योगिक भ्रमण हेतु स्टेचू ऑफ यूनिटी एवं अमूल प्लांट, गुजरात का भ्रमण रखा गया है। होटल एसोसिएशन के इस तीन दिवसीय भ्रमण माध्यम से टूर एवं ट्रावेल्स इंडस्ट्री के क्षेत्र में आ रहे नवीन परिवर्तनों की जानकारी के साथ साथ होटल एसोसिएशन उदयपुर के सदस्यों के मध्य सौहार्द बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। सम्पूर्ण भ्रमण की व्यवस्थाओं में सहसंयोजक नरेश भादविया एवं हिमांशु गुप्ता ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News