हिन्दुस्तान जिंक ने अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस पर किया जागरूक


हिन्दुस्तान जिंक ने अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस पर किया जागरूक

स्त्री रोग संबंधी समस्याओं से पीड़ित महिलाओं के लिए व्यक्तिगत परामर्श आयोजित किया गया
 
HZL

अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य और अधिकारों के बारे में जागरूक करने हेतु हिन्दुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य सेवा के तहत् पहल कर समुदाय को जानकारी प्रदान की गयी। इस दिन का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण से संबंधित मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना है। 

ये जागरूकता  सत्र भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर जिलों के आगुचा, सुल्तानपुरा, बिलिया, गुर्जर खेड़ा और पाटिया गांवों में आयोजित किए गए। इन सत्रों का संचालन हिन्दुसतान जिंक द्वारा दीपक फाउंडेशन के सहयोग से मोबाइल हेल्थ यूनिट परियोजना के तहत कार्यरत मेडिकल टीम द्वारा किया गया। 

इन सत्रों के माध्यम से 195 महिलाएं लाभान्वित हुई । सत्र के दौरान महिलाओं का स्वास्थ्य क्यों मायने रखता है? एनीमिया, लक्षण-लक्षण, रोकथाम, और शरीर के अन्य अंगों पर एनीमिया के प्रतिकूल प्रभाव, स्वास्थ्य मन और शरीर के लिए सही पोषण, ऑस्टियोपोरोसिस - महिलाओं में कारण और रोकथाम, स्तन कैंसर और उसका जल्द पता लगाना, मासिक धर्म स्वच्छता के माध्यम से पीसीओएस, इसके लक्षण और इससे कैसे बचा जा सकता है, सफेद स्राव - क्या सही है और कब स्थिति चिंताजनक है विषर्यो पर जानकारी दी गयी। 

सत्र उपरान्त स्त्री रोग संबंधी समस्याओं से पीड़ित महिलाओं के लिए व्यक्तिगत परामर्श आयोजित किया गया। 
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal