उदयपुर के जगदीश राज श्रीमाली श्रम सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष

राजस्थान में राजनैतिनिक नियुक्तियां 

 | 
jagadeesh raj shrimali
राज्य स्तरीय आयोग /बोर्ड /निगमों में अध्यक्ष/उपाध्यक्षो की घोषणा

उदयपुर 9 फरवरी 2022 । राजस्थान में बहुप्रतीक्षित राजनैतिक नियुक्तियों की आखिरकार घोषणा हो ही गई। कुल 44 नियुक्तियां की गई जिनमे उदयपुर के श्रमिक नेता और इंटक से जुड़े जगदीश राज श्रीमाली का भी नाम शामिल है।  

जगदीश राज श्रीमाली को श्रम सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। मेवाड़ के जगदीश राज श्रीमाली की मज़दूर वर्ग में गहरी पैठ है एवं कांगेस के मज़दूर संगठन इंटक के प्रदेश अध्यक्ष है। 

इसके अतिरिक्त कुशलगढ़ विधायक रमिला खड़िया को राजस्थान अनुसूचित जनजाति आयोग में उपाध्यक्ष बनाया गया है। राजसमंद भीम के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह रावत को मगरा क्षेत्रीय विकास मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। चित्तोड़गढ़ के पूर्व विधायक सुरेन्द सिंह जाड़ावत को राजस्थान सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है। 

 चित्तोड़गढ़ जिले के भेरूलाल गुर्जर को श्री सांवलिया ट्रस्ट मंदिर के अध्यक्ष बनाये गए है। जबकि डूंगरपुर जिले से शंकर यादव को अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास कारपोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है। 

इसके अतिरिक्त राज्य में वरिष्ठ नेता चंद्रभान, पूर्व नेता पतिपक्ष रामेश्वर डूडी, महादेव खंडेला, बृजकिशोर शर्मा, जुबेर खान, खिलाडी लाल बैरवा, मेवाराम जैन, हाकम अली खान, श्रीमती कृष्णा पुनिया को स्थान मिला है। 
 

देखे पूरी लिस्ट

list

list

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News