गीतकार गौरव सिंघवी के ‘पलते हैं आंसू पलकों में गीत संग्रह का लोकार्पण

ब्रजभाषा समारोह में हुआ लोकार्पण

 | 
geet

उदयपुर। अखिल भारतीय संस्था साहित्य मंडल, नाथद्वारा द्वारा भगवती प्रसाद देवपुरा प्रेक्षागार में आयोजित तीन दिवसीय पाटोत्सव ब्रजभाषा समारोह में गुरुवार को लेकसिटी के सुपरिचित कवि एवं गीतकार गौरव सिंघवी के द्वितीय गीत, ग़ज़ल एवं कविताएं संग्रह ‘पलते हैं आंसू पलकों में’ पुस्तक का लोकार्पण देश के जाने माने साहित्यकारों की उपस्थिति में किया गया।

पाटोत्सव ब्रजभाषा समारोह में राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर कला संकाय, डीन प्रोफेसर नंद किशोर पांडे, पूर्व न्यायाधीश एवं सुप्रसिद्ध गजलकार चंद्रभाल सुकुमार, भागवत आचार्य एवं साहित्य मंडल के उपाध्यक्ष पंडित मदन मोहन शर्मा, साहित्यकार संतोष यादव, आगरा से वरिष्ठ गीतकार शिव सागर शर्मा, डॉ. प्रभा गुप्ता, डॉ. युवराज सिंह, डॉ. ज्योत्स्ना शर्मा, नूतन अग्रवाल ‘ज्योति’ संजय गुप्त, कवि नारायण भदौरिया नवल उपस्थित रहे। समारोह का संचालन साहित्य मंडल के प्रधानमंत्री श्याम देवपुरा ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News