मुस्लिम महासभा स्थापना दिवस पर अनूठी पहल

कलक्टर ने कोविड-19 जन जागृति रैली को दिखाई हरी झण्डी

 | 
muslim mahasangh

उदयपुर 5 फरवरी 2022। मुस्लिम महासभा द्वारा अपने स्थापना दिवस पर निकाली गई कोविड 19 जागरूकता रैली को शनिवार सुबह जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलक्टर मीणा ने महासभा की इस पहल के लिए सराहना की और इसे लोकहितकारी पहल बताया।

इस मौके पर महासभा प्रतिनिधियों ने बताया कि जिलेवासियों को कोरोना से बचाने की दृष्टि से मुस्लिम महासंघ द्वारा स्थापना दिवस 5 फरवरी को कोविड-19 जन जागृति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। 

महासंघ पदाधिकारियों ने बताया कि मुस्लिम महासंघ के पदाधिकारी 15 से 20 की संख्या में अलग-अलग वाहनों से 5 फरवरी को जिला कलेक्ट्रेट से रवाना हुए। रैली का मार्ग देबारी, डबोक डबोक दरौली भटेवर वल्लभनगर भदेसर होते हुए चित्तौड़गढ़ तथा वापसी कपासन फतेहनगर मावली होते हुए मुस्लिम महासंघ के प्रदेश कार्यालय छतरी वाला चौक दिल्ली गेट पर समापन हुआ। 

इस मौके पर संस्थापक हाजी मोहम्मद बक्ष व के.आर.सिद्दीकी व समस्त महासभा सदस्य मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News