सेवा संदेश लेकर रवाना हुआ नारायण रथ

सिविल सेवा में सफल हुए चिराग का सम्मान

 | 
NARAYAN SEVA SANSTHAN

उदयपुर 15 जून 2022 । परहित भावना की नीव पर ही सुखी समाज की रचना संभव है। यह बात बुधवार को नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक पद्मश्री कैलाश मानव ने भारतभर में सेवा और सद्भावना का संदेश लूकर रवाना हुई रथयात्रा को हरी झंडी दिखाते हुए कही।

संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि रथयात्रा भारत भ्रमण करते हुए सेवा और संस्कारों का संदेश देने के साथ उन दिव्यांगजनों का चयन भी करेगी, जिन्हें निःशुल्क सर्जरी अथवा कृत्रिम अंग (हाथ-पैर) की आवश्यकता है। इस रथयात्रा में संस्थान की विभिन्न शाखाओं को 30 साधकों का दल शामिल है।

सिविल सेवा में सफल हुए चिराग का सम्मान

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की परिक्षा में 312वीं रेंक हासिल करने वाले उदयपुर चिराग मेनारिया का नारायण सेवा संस्थान ने उपरणा एवं पगड़ी पहनाकर सम्मान किया।  इस दौरान पिता दिलीप मेनारिया एवं माता गिरीजा मेनारिया का भी अभिनंदन किया गया। संस्थान की ओर से विष्णु शर्मा हितैषी, दीपक मेनारिया एवं भगवान प्रसाद गौड़ मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News