नारायण सेवा में सेवागुरू को नमन कर शिष्यों और दिव्यांगों ने लिया आशीर्वाद

सद्गुरू के प्रेरणा प्रकाश से ही जीवन सार्थक

 | 
narayan

उदयपुर 13 जुलाई। नारायण सेवा संस्थान में गुरू पूर्णिमा पर्व पर साधकों, देश के विभिन्न भागों से निःशुल्क चिकित्सा के लिए आये दिव्यांगों और समाजसेवियों ने संस्थापक सेवागुरू कैलाश मानव का वन्दन अभिनन्दन किया।

अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि जिसके जीवन में सद्गुरू की प्रेरणा का प्रकाश है उसका जीवन सार्थक है। ईश्वर के चरणों तक जाने का मार्ग गुरू के आशिषों से होकर ही पहुंचता है। कैलाश मानव ने अपने अभिनन्दन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यहां जिस उम्मीद से देश-विदेश से दिव्यांग आते है प्रभु उन्हें पूर्ण करें। इस अवसर पर सह-संस्थापिका कमला देवी, प्रखर शिष्य प्रशांत अग्रवाल, जगदीश आर्य, देवेन्द्र चौबीसा एवं वन्दना अग्रवाल ने पादप्रक्षालन कर पूजन किया। कार्यक्रम में जरूरतमंद दिव्यांगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग, व्हील चेयर, ट्राई साईकिल, बैशाखियों का वितरण किया गया। संयोजन महिम जैन ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News