नारायण सेवा का 38वां सामूहिक विवाह 28 से

निःशुल्क दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह समारोह उदयपुर में आयोजित

 | 
NARAYN SEVA

उदयपुर 04 अगस्त। निर्धन एवं दिव्यांग जनों की सेवा में निरन्तर 37 वर्षों से समर्पित नारायण सेवा संस्थान का 38वां दो दिवसीय निःशुल्क दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह समारोह वैदिक रीति से 28-29 अगस्त को उदयपुर में आयोजित होगा।
 

संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि संस्थान परिवार 37 विवाह समारोह के माध्यम से अब तक 2151 जोड़ो की गृहस्थी बसा चुका है। वे सभी अपनी संतति के साथ खुशहाल जीवनयापन कर रहे हैं। इस विवाह समारोह में भाग लेने वाले दिव्यांग एवं निर्धन युवक-युवतियों के आय-आयु प्रमाण पत्र आदि का वेरीफिकेशन किया जा चुका है। संस्थान वर्ष में 2 बार विवाह समारोह आयोजित करता है। इसमें विभिन्न राज्यों के बन्धु- बहिनें विवाह बंधन में बंधते हैं। समारोह के संयोजक नरेन्द्र सिंह चौहान के अनुसार इस सामूहिक विवाह के लिए अब तक 48 जोड़ां का पंजीयन कर लिया गया है। बड़ी संख्या में लोग विवाह की जानकारी ले रहे हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News