राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन के अधिवेशन मे राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव

कल्याण सिंह शक्तावत पुनः महामंत्री चुने

 | 
kalyan singh shaktawat

उदयपुर 18 दिसम्बर 2022।  पुरी(उडीसा) में आयोेजित राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन के अधिवेशन मे राष्ट्रीय कार्यकारिणी के हुए चुनाव में कल्याण सिंह शक्तावत पुनः महामंत्री चुने गये। 

शक्तावत विगत 50 वर्षो से श्रम संघ में सक्रिय रूप से कार्य करते आ रहे है। श्री शक्तावत हिन्दुस्तान जिंक वर्कर्स फेडरेशन के महामंत्री भी है। श्रमिक शिक्षण संस्थान के निदेशक के पद पर कार्य करते हुए श्रमिक शिक्षा के क्षैत्र मे उल्लेखनीय कार्य कर रहे है तथा इनको राष्ट्रिय श्रमिक शिक्षा पुरूस्कार भी प्रदान किया गया। 

शक्तावत ने अपने कार्यकाल में श्रम संघ सम्बन्धित विभिन्न सम्मेलनों मे भारत का प्रतिनिधित्व करे हुए कई देशो की यात्रा की। ये विभिन्न सामाजिक संस्थाओं मे उल्लेखनीय पदों पर रहते हुवें समाज सेवा से जुडे हुए है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News