जरूरत की सामग्री एकत्रित कर गरीब लोगो को वितरण की गई
ट्राफिक डिप्टी विशाल चोरडिया की पहल
ट्राफिक डिप्टी विशाल चोरडिया द्वारा जरूरतमंद और गरीब लोगों के लिए पूर्व में भी कई बार अलग-अलग लोगों से जरूरत की सामग्री एकत्रित कर गरीब लोगो को वितरण की गई ।
इसी मुहिम को आगे बढ़ाने को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर ट्रक रवाना किया इस दौरान एडिशनल एसपी सिटी चंद्रसील ठाकुर, पुलिस महकमे से जुड़े नरेंद्र सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे ।
जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि विशाल चोरडिया पूर्व में कोटडा में पोस्टिंग थी उस दौरान चोरडिया ने अपने स्तर पर व्यक्तिगत संपर्क कर जरूरतमंद और गरीब लोगों के लिए बिस्किट कपड़े राशन सहित कई सामग्री एकत्रित कर वितरण की थी । हाल ही में चोरडिया ट्राफिक डिप्टी पद पर शहर में कार्यरत है ।