नवरात्रि पर नीम फाउंडेशन ने बच्चों में वितरित की स्टेशनरी

देश में कई विद्यार्थी शिक्षा से जुड़ी आवश्यक व महत्वपूर्ण वस्तुओं से वंचित
 | 
school

उदयपुर। शिक्षा किसी भी देश के विकास में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है इसके लिए बच्चों का शिक्षित होना आवश्यक है। शिक्षित होने पर वे अच्छे इंसान बनने के साथ देश के विकास में भागीदार बनेंगे। हमारे देश में कई विद्यार्थी शिक्षा से जुड़ी आवश्यक व महत्वपूर्ण वस्तुओं से वंचित हैं, उदयपुर का नीम फाउण्डेशन ऐसे जरूरतमंद बच्चों को शिक्षित करने के लिए हरसंभव मदद करने का प्रयास कर रहा है।

फाउण्डेशन की संस्थापक रोशनी बारोट ने उदयपुर के समीप राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वाड़ाफला में जाकर पहली से सातवीं तक के विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप स्टेशनरी वितरित की तथा उन्हें कठिन परिस्थितियों में भी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहन दिया। गुरुजनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संस्था प्रधान प्रदीप नागदा, शिवलाल पारगी, पुष्पराज सिंह राणावत, लव वगाड़िया और माला का अभिनन्दन किया गया। यहां कन्या पूजन के बाद प्रसादी वितरण के साथ डांडिया रास का आयोजन हुआ।

नीम फाउण्डेशन की संस्थापक रोशनी बारोट ने बताया कि नीम फाउण्डेशन का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे और इसके लिए समय-समय प्रयास किये जाते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News