निगम सफाई कर्मचारी संघ ने आयोजित की खेल प्रतियोगिता

टेनिस, क्रिकेट एवं महिलाओं के लिये कुर्सी रेस, मेहंदी व राजस्थानी पोशाक प्रतियोगिता
 | 
nigam safai karmchari sangh

उदयपुर 6 जनवरी 2023। राजस्थान सफाई कर्मचारी संघ ट्रेड युनियन कि ओर से सफाई कर्मचारियों के लिये विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आगाज किया गया।

संघ के अध्यक्ष मदन लाल केसरिया में बताया की नगर निगम सफाई कर्मचारियों के लिए संघ द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाता है जिसमें टेनिस, क्रिकेट एवं महिलाओं के लिये कुर्सी रेस, मेहंदी व राजस्थानी पोशाक प्रतियोगिता नगर निगम प्रांगण टॉउन हॉल में आयोजित होगी। 

शुक्रवार को सेक्टर 1 से सेक्टर 5 की महिला कर्मचारियों हेतु राजस्थानी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया वही सेक्टर 6 से 10 तक की कर्मचारियों हेतु राजस्थानी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 

केसरिया ने बताया कि सफाई कर्मचारियों के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता में 13 टीमों ने हिस्सा लिया जा रहा है यह मैच शिकारबाड़ी ग्राउंड में आयोजित होंगे। मंगलवार 10 जनवरी को सभी प्रतियोगिताओं का समापन होगा। इस दौरान प्रतियोगिताओं में विजेता का पुरुस्कार देकर सम्मान किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News