ओसवाल बड़े साजन सभा की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न

ओसवाल बड़े साजन सभा की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न

कुलदीप नाहर अध्यक्ष एवं आलोक पगारिया मंत्री बनें

 
oswal sajan sabha

उदयपुर। विगत दिनों सम्पन्न हुए ओसवाल बड़े साजन सभा के चुनाव में नव निर्वाचित प्रतिनिधियों ने आज नव निर्वाचित कार्यकारिणी का चयन किया। जिसमें कुलदीप नाहर अध्यक्ष एवं मंत्री आलोक पगारिया चुने गये।

चुनाव संयोजक मोहन बोहरा ने बताया कि चुनाव अधिकारी हेमेन्द्र चण्डालिया व ओमप्रकाश मूथा के निर्देशन में सम्पन्न हुए चुनाव में चयनित 51 प्रतिनिधियों व 2 संरक्षकों कुल 53 प्रतिनिधियों न अध्यक्ष पद हेतु 27 मतों से कुलदीप नाहर, 28-28 मतों से उपाध्यक्ष हेतु अनिल कोठारी,मंत्री हेतु आलोक पगारिया, 27 मतों से सह मंत्री हेतु अशोक लोढ़ा एंव 28 मतों से कोषाध्यक्ष पद हेतु गजेन्द्र जोधावत को चुना। प्रत्येक को 53-53 मतों में से मत प्राप्त हुए।

चुनाव अधिकारी हेमेन्द्र चण्डालिया ने बताया कि हर्षनुमा माहौल में सम्पन्न हुए चुनाव में सभी चयनित प्रतिनिधियों ने उपरोक्त कार्यकारिणी के अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. अनिल कटारिया, गजेन्द्र सामर, हर्षमित्र सरूपरिया, रवि माण्डावत, संजय कावड़िया, ललित वर्डिया, नवीन मोदी, भगवती लाल सुराणा, मन्नालाल सामर एंव मानसिंह पानगड़िया को चुना।

मोहन बोहरा ने बताया कि वर्षो बाद समाज में इस तरह के निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हुए। यदि आगे भी चुनाव इसी प्रकार चुनाव सम्पन्न हुए तो पंचायती नोहरा के विकास की गति बहुत तेज रहेगी।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal