राजकुमार आचार्य को श्री राम बजरंग दल मेवाड़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

संगठन की विचारधारा हिंदू राष्ट्रवाद पर आधारित

 | 
B

राजकुमार आचार्य को श्री राम बजरंग दल मेवाड़ संगठन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। श्री राम बजरंग दल मेवाड़ संगठन की नई कार्यकारणी के लिए बेकनी पुलिया हनुमान मंदिर प्रांगण में बैठक हुई। जिसमे संस्थापक ख्याली लाल जी रजक की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी की नियुक्ति की गई।

उदयपुर के राजकुमार आचार्य को प्रदेश अध्यक्ष पर मनोनित किया गया। इस कार्यकारिणी बैठक में महिला प्रदेश अध्यक्ष रेखा रानी रावल, संभाग प्रभारी मंजू गंधर्व, ट्रस्टी गहरी लाल जी सुथार, गोरक्षा संभाग अध्यक्ष चेतन वैष्णव, संभाग अध्यक्ष हेमराज मीणा, नारी शक्ति जिला अध्यक्ष लीला शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

राजकुमार आचार्य ने बताया की उनके एवं संगठन द्वारा गरीबों एवं युवाओं के लिए कार्य किए जाएंगे। वह हमेशा उनके लिए तत्पर रहेंगे | बजरंग दल एक हिंदुत्व संगठन है जो विश्व परिषद की युवा शाखा है। संगठन की विचारधारा हिंदू राष्ट्रवाद पर आधारित है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News