मेवाड़ में खिल रहा है राज्य पुष्प रोहिड़ा

आकर्षक पुष्पों का नज़ारा पक्षी विशेषज्ञ व पर्यावरण प्रेमी विनय दवे ने क्लिक किया है

 | 
rohida

उदयपुर 23 फरवरी 2022 । बसंत आते ही क्षेत्र में विविध वनस्पतियों पर पुष्पों का खिलना शुरू हो गया है। इसी श्रृंखला में राजस्थान का राज्य पुष्प रोहिड़ा भी मेवाड़ में खिला हुआ दिखाई दे रहा है। 

मेवाड़ क्षेत्र में इन दिनों उपलब्ध कुछ वृक्षों पर सुर्ख केसरी रंग के फूल दिखाई दे रहे हैं। पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. सतीश शर्मा के अनुसार राजस्थान सरकार ने वर्ष 1983 में रोहिड़ा को राज्य पुष्प घोषित किया गया। 

‘मरुस्थल का सागवान’, ‘मारवाड़ टीक’ आदि नामों से लोकप्रिय राज्य पुष्प रोहिड़ा को ‘राजस्थान की मरुशोभा’ कहा जाता है। जिले के घासा क्षेत्र के रोहिड़ा के एक वृक्ष पर खिले इन आकर्षक पुष्पों का नज़ारा पक्षी विशेषज्ञ व पर्यावरण प्रेमी विनय दवे ने क्लिक किया है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News