सालवी समाज ने दिहाड़ी मजदूरों और असहायों को 114 कम्बल वितरित

कम्बल पाकर मजदूरों के चेहरों पर मुस्कुराहट आ गई

 | 
blanket distribution

उदयपुर। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए सालवी समाज के प्रबुद्ध नागरिकों की ओर से प्रतापनगर चौराहे पर रविवार सुबह दिहाड़ी पर आने वाले लोगों को 114 कम्बल वितरित किये गए।

झामेश्वर महादेव सराय निर्माण समिति सालवी बुनकर समाज के अध्यक्ष जगदीश चौहान ने बताया कि प्रताप नगर चौराहे पर दिहाड़ी मजदूर कड़ाके की सर्दी में खुले में सोते हैं। कई मज़दूर अपना जीवन यापन करने गांवों से शहर खाली हाथ ही अपने परिवार के लिए कमाने के लिए आते हैं। वो अपने परिवार के लिए पैसा कमाने के बाद पैसा बचाने के लिए दुकानों के बाहर व फुटपाथों पर  खुले में ही सो जाते हैं या अलाव जलाकर उसकी गर्मी से रात गुजार कर सुबह वापस जल्दी अपने काम पर चले जाते है। 

यह देखकर सालवी समाज के लोगों डालचंद आंबारोती, जगदीश चौहान, हेमलता चौहान, मोहन भाटी, सत्यनारायण पिछोलिया, मदन मनोती, अम्बा लाल लडोती, हीरालाल डोडिया, लेहरी बाई चौहान, लक्ष्मण दगडौती, पीटीआई दीपक पचलोड, महेंद्र पिछोलिया के आर्थिक सहयोग से कम्बल रविवार को प्रातः 9 बजे प्रताप नगर चौराहे पर वितरण कोई गए। कम्बल पाकर मजदूरों के चेहरों पर मुस्कुराहट आ गई। 

अतिथि के तौर पर रमेश पिछोलिया (गिर्वा ब्लॉक अध्यक्ष) चतुर्भुज पिछोलिया, बसंत ख़ादेला, विजय गोज़ा, रमेश मनोती, अनिल चौहान, महेन्द्र मनोती एवं चंद्र प्रकाश परिहारा उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News