श्री वस्त्र व्यापार संघ के चुनाव सम्पन्न
मदनलाल सिंघटवाड़िया दुूसरी बार निर्विरोध चुने गए, लुणदिया बनें महामंत्री
उदयपुर 6 जनवरी 2023 । श्री वस्त्र व्याापार संघ के सम्पन्न हुए चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष मदनलाल सिंघटवाड़िया दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष एवं महामंत्री के रूप में अरूण लुणदिया निर्वाचित हुए।
मदनलाल सिंघवाड़िया ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष वेद प्रकाश अरोड़ा, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश पोरवाल, सह मंत्री सुमित तलेटिया,संगठन मंत्री भूपेंद्र धाकड़, सांस्कृतिक मंत्री अजय बडाला, प्रचार प्रसार मंत्री दिनेश गोठवाल, आय-व्यय मंत्री भूपेंद्र जैन, चिकित्सा मंत्री अनिल जारोली मनोनीत हुए।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सतीश पोरवाल, कैलाश करणपुरिया, कुंदन सामोता, बसंत खीमावत, एम के जोशी, प्रवीण जैन, हेमंत जैन, पारस मेहता, दाऊद अली, गणेश बडाला, यश अरोड़ा मनोनीत हुए। महामंत्री अरूण लुणदिया ने बताया कि संगठन के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शीघ्र ही बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
