सिख समाज ने गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया

पर्व को लेकर उदयपुर के सभी गुरुद्वारों में विशेष आयोजन हुए

 | 
a

सिख कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा सचखंड दरबार में भी प्रकाश पर्व को लेकर दिन भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। गुरुद्वारा सचखंड दरबार के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह सलूजा ने बताया कि सुबह से ही लंगर बनाने की सेवा शुरू कर दी गई। सुबह 10 बजे विशेष दीवान सजाए गए। इसमें सुरेंद्र सिंह, लुधियाना वालों के जत्थे ने रूहानी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया।

इसके बाद गुरु का लंगर वरता गया। पर्व को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही थी। गुरुद्वारे को रोशनी और फूलों से आकर्षक तरीके से सजाए गया। प्रकाश पर्व पर शाम को आतिशबाजी भी की जाएगी। गुरुवार देर शाम विशेष दीवान होंगे, जो रात करीब 11:30 बजे तक चलेगा और उसके बाद लंगर की सेवा होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News