राजस्थान महिला टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में विद्यार्थी परिषद् के चुनाव सम्पन्न

मनीषा गर्ग महाविद्यालय की अध्यक्ष बनीं

 | 
rmv college

उदयपुर 13 दिसंबर 2022 । राजस्थान महिला टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, उदयपुर में विद्यार्थी परिषद् के चुनाव आज सम्पन्न हुए।

महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. प्रभा वाजपेयी ने बताया कि चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, सांस्कृतिक सचिव तथा खेलकूद सचिव के पद पर प्रतिनिधियों का चयन किया जाना सुनिश्चित किया गया। चुनाव अधिकारी डॉ. जागृति पारिख के सानिध्य में चुनाव सम्पन्न हुए

चुनाव में अध्यक्ष पद पर मनीषा गर्ग महाविद्यालय निर्वाचित हुई। उपाध्यक्ष पद पर नुपूर सिंह, सचिव पद पर कृष्णा मेनारिया, कोषाध्यक्ष पद पर पूजा कंवर राठौड़, सांस्कृतिक सचिव पद पर इशिता गुर्जर एवं खेलकूद सचिव पद पर निष्ठा सालवी चयनित हुई। कार्यक्रम के अन्तर्गत प्राचार्या द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई गयी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News