स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल मावली में वृक्षारोपण कार्यक्रम

51 पेड़ लगाकर सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

 | 
tree

उदयपुर, 20 अगस्त। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिब; वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान का वृक्षारोपण अभियान जारी है। इसके तहत संस्थान द्वारा शनिवार को स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल मावली मे 51 पेड़ लगाकर सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के सूत्रधार वृक्षम अमृतम के अध्यक्ष गोपेश शर्मा ने इस कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में  उपाध्यक्ष अनिल पारिख, सचिव यशवंत त्रिवेदी, वरिष्ठ सदस्य लवीश चपलोत, महेश उपाध्याय, नरपत सिंह, महिपाल सिंह, अनुराग शर्मा, विश्वजीत उपाध्याय, गादोली सरपंच गणपतनाथ चौहान, स्कूल विकास समिति के पुष्कर सोनी, सुभाषचन्द्र, देवीसिंह गुर्जर, प्रिंसिपल देवेन्द्र कुमार, स्टॉफ हितेश टेलर, चन्द्र शेखर, शंकर लाल सहित विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News