उदयपुर के प्रसिद्ध चित्रकार डॉ. निर्मल विशेष ज्यूरी अवार्ड से होंगे सम्मानित

पहाड़ी शैली के प्रभाव के लिए अपनी विशिष्ट शैली जलरंग द्वारा बनाया
 | 
a

उदयपुर, 19 दिसंबर। हिमाचल स्टेट म्यूजियम शिमला द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाली ऑल इंडिया आर्ट प्रदर्शनी में इस वर्ष देश के हर कोने से 125  प्रतिभागी कलाकारों की 108 कृतियों में से उदयपुर शहर के प्रसिद्ध चित्रकार डॉ. निर्मल यादव को विशेष ज्यूरी अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। यह विशेष ज्यूरी अवार्ड सभी केटेगरी की कलाकृतियों में से किसी एक उत्कृष्ट कलाकृति को दिया जाता है।
 

निर्णायक मंडल द्वारा निर्मल यादव को यह पुरस्कार ‘सारिका’ विषयक कृति पर मिला है जो कि पहाड़ी शैली के प्रभाव को लिए अपनी विशिष्ट शैली के साथ सुंदर नारी चित्रण को समुद्री सीप पर जलरंग द्वारा बनाया है। पुरुस्कृत कलाकारों को पुरुस्कार राशि के साथ प्रमाण पत्र ,मोमेंटो और शॉल द्वारा  20  दिसम्बर को  हिमाचल म्यूज़ियम, शिमला में सम्मानित किया जाएगा और साथ ही चित्रों की प्रदर्शनी का उदघाटन समारोह रहेगा। प्रदर्शनी आगामी 1 माह तक रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News