वेदान्ता के निदेशक ने देखी नारायण सेवा

101 दिव्यांगजन शल्य चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया

 | 
vedanta

उदयपुर, 17 जुलाई। वेदान्ता ग्रुप के निदेशक अखिलेश जोशी एवं परिवार रविवार को नारायण सेवा संस्थान के मानव मंदिर हॉस्पीटल में दिव्यांगो के बीच पधारें और 101 दिव्यांगजन शल्य चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया।
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उन्हें संस्थान की देशभर में संचालित सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। विभिन्न प्रदेशों से चिकित्सा कराने आये हुए रोगियों और उनके परिजनों से जोशी ने भेंट करते हुए उनके अनुभव जाने तथा संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि समाज के लिए इनके भागीरथी प्रयास बहुत ही अनुकरणीय है। मैं संस्थान टीमवर्क का अभिनन्दन करता हूं। संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने वेदान्ता ग्रुप का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मोनिका गुप्ता, दिलीप सिंह, विक्रांत तोलुम्बिया मौजुद रहे।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News