विप्र फाउण्डेशन महिला प्रकोष्ठ ने सर्वप्रथम आराध्यदेव श्री बोहरा गणेश जी को दिया न्यौता

नाथद्वारा में होने वाला है दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम

 | 
BOHRA

उदयपुर 21 मार्च 2022। उदयपुर विप्र फाउण्डेशन की महिला प्रकोष्ठ ने राजसमंद के श्री नाथद्वारा में होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम श्री अभ्युदय उत्सव व सर्व ब्राह्मण समाज चेतना रेली को लेकर उदयपुर विप्र फाउण्डेशन की महिला प्रकोष्ठ ने निमंत्रण देने की शुरूआत में सर्वप्रथम उदयपुर के प्रसिद्ध श्री बोहरागणेश जी को न्यौता निमंत्रित किया।

जिसमें उदयपुर से प्रदेश संरक्षिका कुसुम शर्मा व अर्चना शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारी मीना शर्मा, चन्द्रकान्ता मेनारिया शहर अध्यक्ष संगीता व्यास उपाध्यक्ष हेमलता नागदा देहात अध्यक्ष चित्रा मेनारिया,  कविता शर्मा व अन्य कई महिला पदाधिकारियो ने मिल कर आज सांय 4 बजे बोहरागणेश जी मन्दिर जाकर भगवान सिद्धी विनायक श्री बोहरागणेशजी को न्यौता देकर उनसे कार्य क्रम में पधारकर सम्पूर्ण कार्य क्रम बिना किसी विघ्न के पूर्ण करने के लिए प्रार्थना की व सभी के लिए मंगलकामना की गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News