पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान की पहल जारी

सरकारी कार्यालयों में किया वृक्षारोपण

 | 
plantation

उदयपुर। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान की ओर से उदयपुर के वल्लभनगर उपखण्ड कार्यालय तथा परिसर में स्थित अन्य कार्यालय में विभिन्न प्रजातियों के 51- 51 पेड़ लगाकर सघन वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।  

कार्यक्रम में उप जिला कलेक्टर श्रवण सिंह राठौड़, तहसीलदार छगन लाल रेगर, सुनीता सांखला, पुलिस उपअधिक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह, थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह राठौड़, प्रधान देवीलाल नगारची, सरपंच दुर्गा देवी गुर्जर, समाजसेवी राजू गुर्जर, संपादक छगन मेनारिया, महेश चन्द्र दया, सहायक अभियंता गिरिराज प्रसाद मेहर, राजस्व अधिकारी रवि मिश्रा, कनिष्ठ अभियंता संदीप बघेल, जमनालाल भाम्भी ओर समस्त स्टॉफ उपस्थित रहें। 

कार्यक्रम के सूत्रधार वृक्षम अमृतम के अध्यक्ष गोपेश शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल पारिख, सचिव यशवंत त्रिवेदी, वरिष्ठ सदस्य लवीश चपलोत, डॉ एन एल जोशी, महेश उपाध्याय, नरपत सिंह, महिपाल सिंह, सूरज गुप्ता, गिरधर गोपाल, ओम प्रकाश, भंवर माली, विनोद जोशी, कमला शर्मा, उषा शर्मा, सीमा शर्मा, अरुणा सुथार, सरिता गुप्ता और मीरा देवी रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News