श्रावण मास में शिवजी की पूजा, महाकाल मंदिर में तुलसी वितरण


श्रावण मास में शिवजी की पूजा, महाकाल मंदिर में तुलसी वितरण

501 तुलसी के पौधे वितरित करके दिया सनातन धर्म संदेश
 
shrawan mas

श्रावण कृष्ण प्रतिपदा के साथ ही बुधवार को श्रावण मास की शुरुआत हो गयी है। श्रावण मास के पहले दिन ही शिव मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना हुई। शहर के महाकाल मंदिर, एकलिंगजी,गुप्तेश्वर जी, झामेश्वरजी सहित सभी शिवालयों में भोलेनाथ का अभिषेक ओर पूजा करने वालो की भीड़ लगी रही।

महाकाल मंदिर में पूजा अनुष्ठान हुआ। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। आपको बता दें आगामी दिनों में महादेव नगर भ्रमण पर निकलेंगे।उधर जगदीश मंदिर और श्रीनाथ जी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रावण के मनोरथ के तहत हिंडोलनो का दौर शुरू हो गया है 

महाकाल मंदिर परिसर में किया तुलसी वितरण, 501 तुलसी के पौधे वितरित करके दिया सनातन धर्म संदेश

सावन के पहले सोमवार को जहां एक और शिव भक्ति में सभी लीन दिखाई दिए वहीं किशोरी श्याम सेवा ट्रस्ट द्वारा तुलसी के 501 पौधे गमले के साथ में वितरित किए गए।

किशोरी श्याम सेवा ट्रस्ट के संरक्षक धीरेंद्र सिंह सचान ने बताया की तुलसी पौधे वितरित करके वे पर्यावरण जागरूकता का संदेश देना चाहते हैं। तुलसी का पौधा हर घर में वास्तु के अनुसार शुभ होता है वह तुलसी की हिंदू सनातन धर्म में पूजा की जाती है।

सरंक्षक किशोरी श्याम सेवा ट्रस्ट धीरेंद्र सिंह सचान के अनुसार तुलसी के पौधे से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर जाती है सावन में तुलसी को जल अर्पण करने से सभी पाप से मुक्ति मिलती है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal