280 करोड़ से यहां बनेगा 10 KM लंबा फोर लेन रोड, जाने किन-किन गांवों-सेक्टरों को मिलेगा फायदा ?
Udaipur Times, Four Lane Road : नोएडा वासियों के लिए अच्छी खबर है। ट्रैफिक की समस्या से निजात पाने और यातायात की सुविधा को आसान बनाने के लिए सरकार द्वारा ठोस कदम उठाये जा रहें हैं। नोएडा में यमुना पुस्ते पर करीब 10 किलोमीटर लंबी चार लेन की सड़क बनाई जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा प्राधिकरण ने इस परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसको बनाने की लागत करीब 280 करोड़ रुपये बताई गयी है। यह सड़क सेक्टर-135 से सेक्टर-150 तक बनाई जाएगी।
अभी यमुना पुस्ते पर सेक्टर-94 से सेक्टर-135 तक सड़क बनी है। ऐसे में प्राधिकरण ने यमुना पुस्ते के अंत तक यानी सेक्टर-150 तक सड़क बनाने का निर्णय लिया था। जानकारी के मुताबिक, अब प्राधिकरण ने इस परियोजना को आगे बढ़ाया है। यह नई सड़क करीब 10 किलोमीटर लंबी होगी। इसको बनाने की लागत 280 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
जैसा की अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-94 से सेक्टर-135 तक पुस्ता रोड की मरम्मत सिंचाई विभाग से शुरू करवा दी गई है। वहीं, सेक्टर-135 के आगे सेक्टर-150 तक पुस्ता रोड विस्तार की परियोजना को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा सेक्टर-150 में यमुना पुस्ता रोड को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के समानांतर बनी 45 मीटर रोड में मिलाया जाएगा। इससे सेक्टर-150 और आसपास के सेक्टरों के साथ ही ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालक भी सीधे निकल सकेंगे। इसके साथ ही, सेक्टर-125, 126, 127, 132, 135, 134, 129 और बख्तावरपुर, सुल्तानपुर, शाहपुर गोवर्धन, असगरपुर, नगली वाजिदपुर जैसे कई गांवों तक आना-जाना आसान होगा।
मिली जानकारी के अनुसार, प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-94 से 150 तक सड़क बनने से लोगों का सफर काफी आसान हो जाएगा। लोग नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के बजाये इस पुश्ता रोड होते हुए गंतव्य की ओर आसानी से जा सकेंगे। इससे एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव भी कम होगा।