25 हजार करोड़ से यहां बनेगा 140 KM का आउटर रिंग रोड, जाने क्या-क्या मिलेगी सुविधा ?
Udaipur Times, New Delhi : वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती के विकास को अब सड़कों की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय करीब 25 हजार करोड़ रुपये की लागत से अमरावती में 140 किलोमीटर लंबा छह लेन का आउटर रिंग रोड (ओआरआर) बनाने जा रहा है।
जानकारी के अनुसार प्रोजेक्ट को अंतिम स्वीकृति के लिए फाइनेंस कमेटी के पास भेजा जा चुका है और जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद कैबिनेट की स्वीकृति मिलते ही निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा।
मिली जानकारी के मुताबिक इस रिंग रोड से अमरावती के आसपास यातायात सुगम होने के साथ सफर का समय और ईंधन की खपत भी घटेगी। इस ओआरआर लाजिस्टिक की दरों में भी कमी आएगी। इसे लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर के रूप तैयार किया जाएगा।