हरियाणा-राजस्थान के बीच बिछेगी 155KM लंबी नई रेल लाइन, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

 | 

Udaipur Times, Railway News, Haryana News : हरियाणा-राजस्थान वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। अब दक्षिण हरियाणा और उत्तर-पूर्वी राजस्थान आपस में जुडने वाले है। रेलवे के अनुसार अब चरखी दादरी से कनीना, काठूवास होते हुए नीमराणा तक प्रस्तावित 155 किलोमीटर लंबी नयी रेल लाइन परियोजना अब आगे बढ़ने जा रही है।

रेलवे विभाग के अनुसार इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का प्रारंभिक सर्वे पूरा कर लिया है, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। करीब 4000 करोड़ रुपये की लागत वाली इस रेल लाइन का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि पहली बार दर्जनों गांव सीधे रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे। Railway News

प्रस्तावित रूट पर चरखी दादरी, कनीना खास और काठूवास को जंक्शन के रूप में विकसित करने की योजना है, जबकि नीमराणा और ततारपुर को क्रॉसिंग स्टेशन बनाया जाएगा। हरियाणा और राजस्थान के कई गांवों में नये स्टेशन और हाल्ट बनाए जाने का खाका तैयार किया गया है। Railway News

सीधा फायदा

रेलवे विभाग के मुताबिक, चरखी दादरी जंक्शन के रूप में विकसित होने से यहां रेल आवाजाही और ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी। स्थानीय व्यापारियों और किसानों को अपने उत्पाद बड़े बाजारों तक भेजने में आसानी होगी। युवाओं को रोजगार और आवागमन के बेहतर अवसर मिलेंगे। Railway News

दादरी का कनेक्शन सीधे औद्योगिक क्षेत्र नीमराणा से जुड़ने पर निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। यह रेल लाइन केवल यात्री सुविधा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि औद्योगिक विकास के लिहाज से भी गेमचेंजर साबित हो सकती है। रेल संपर्क मजबूत होने से यहां कच्चे माल की आपूर्ति और तैयार माल की ढुलाई और आसान हो जाएगी। Railway News

अगला कदम जल्द

रेलवे विभाग के अनुसार सर्वे पूरा होने के बाद DPR और मंजूरी की प्रक्रिया तेज होने की संभावना है। इस रेल परियोजना के साकार होने पर दक्षिण हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के बीच न केवल आवागमन आसान होगा, Railway News बल्कि पूरे क्षेत्र की आर्थिक तस्वीर बदलने की उम्मीद है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News