हरियाणा में यहां बनेगा 220 KV सब-स्टेशन ! कचरे से बनेगी बिजली, जाने पूरा प्लान ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में हिसार के चिकनवास में कचरे से ऊर्जा उत्पादन की प्रस्तावित परियोजना को बिजली ग्रिड से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण काम पूरा हो गया है। यहां 220 KV का नया सब-स्टेशन तैयार हो चुका है और अंतिम तकनीकी परीक्षण की प्रक्रिया चल रही है।
क्या है इस परियोजना की खासियत?
हिसार, फतेहाबाद, जींद और भिवानी के सिवानी क्षेत्र सहित आसपास के 5 जिलों के कचरे को ऊर्जा में बदलने की योजना है।
प्रस्तावित वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट में लगभग 500 मीट्रिक टन प्रतिदिन कचरे से करीब 5 से 10 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य बताया गया है।
चिकनवास पावर हाउस से 33 KV के 15 सब-स्टेशनों को जोड़ने की योजना है, जिससे उत्पादित बिजली को बिजली नेटवर्क में शामिल किया जा सकेगा।
राजकीय पशुधन फार्म (GLF) की 55 एकड़ भूमि में से 15 एकड़ जमीन वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट के लिए लीज पर दी गई है।
परियोजना को पूरा होने में लगभग 3 वर्ष लगने का अनुमान बताया गया है।
कचरे से बिजली और डंपिंग साइट की समस्या का समाधान
हिसार शहर में लंबे समय से चली आ रही कचरा डंपिंग की समस्या को देखते हुए यह परियोजना महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यदि योजना निर्धारित तरीके से लागू होती है, तो कचरे के निस्तारण के साथ-साथ उससे बिजली उत्पादन का रास्ता भी खुलेगा।