हरियाणा में 250 फीट ऊंचे हाई-वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ा युवक ! पूरे एरिया की बिजली करानी पड़ी बंद
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज रविवार को हरियाणा के सोनीपत में एक युवक करीब 250 फीट ऊंचे 220 KV हाई-वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गया। जानकारी के अनुसार टावर पर बिजली की तार के पास युवक को बैठा देख आसपास के लोगों ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलने के बाद कुंडली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।
मिली जानकारी के मुताबिक बिजली निगम ने सबसे पहले लाइन पर बिजली सप्लाई बंद करा दी। पुलिस कर्मचारियों के कहने पर पांच घंटे बाद युवक टावर से नीचे उतरा। उसने अपना नाम सरोज कुमार बताया। वह पास के ही एक पेपर मिल में काम करता है। कुंडली थाना पुलिस सरोज को हिरासत में लेकर अपने साथ चली गई। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वह टावर पर क्यों चढ़ा। Haryana News
सप्लाई होती है बिजली
बिजली निगम के JE रवि कुमार ने बताया कि यह टावर TDI के सामने है। दोपहर दो बजे युवक टावर पर चढ़ा। यह टावर 220 KV की लाइन का है। इसके नीचे 132 KV की एक अन्य लाइन भी गुजर रही है। Haryana News यह मल्टी सर्किट टावर है। इस लाइन से कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली सप्लाई होती है।
