हरियाणा में यहां बनेगा 27.9 KM लंबा नया बाईपास ! इन 29 गांवों में जमीन खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

 | 
हरियाणा में यहां बनेगा 27.9 KM लंबा नया बाईपास ! इन 29 गांवों में जमीन खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले से निकले वाले बाईपास को सरकार ने मंजूर कर दिया है। जानकारी के अनुसार अब इसके लिए आगे का काम जल्द शुरू होगा। 

मिली जानकारी के मुताबिक बाईपास 27.9 किलोमीटर लंबा होगा और इंदबड़ी-ज्योतिसर से शुरू होकर अमीन, किरमच और मथाना के आसपास से निकलेगा। इसके बनने से शहर के बीच से गुजरने वाले भारी वाहनों को बाहर से जाने का रास्ता मिलेगा। Haryana News

जानकारी के मुताबिक बाईपास बनने से शहर में जाम कम होगा। इससे कुरुक्षेत्र आने वाले लोगों को भी शहर में आने-जाने में आसानी होगी। अभी शहर थर्ड गेट से पिपली तक मुख्य सड़क के दोनों तरफ बसा है। करीब 9 किलोमीटर के इस रास्ते पर दिनभर भीड़ रहती है। बाहर से आने वाले वाहन भी यही निकलते हैं।

ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर और गुरुद्वारा छठी पातशाही के कारण धार्मिक कार्यक्रमों के समय भी इस रास्ते पर वाहन बढ़ जाते हैं। ऐसे में जाम की स्थिति बनती है। बाईपास बनने के बाद ऐसे वाहनों को शहर के अंदर आने की जरूरत नहीं होगी। इससे शहर की मेन सड़क पर वाहनों का दबाव कम होगा। Haryana News

इन गांवों से निकलेगा बाईपास 

मिली जानकारी के मुताबिक, बाईपास कुरुक्षेत्र-पिहोवा और कैथल-कुरुक्षेत्र रोड पर बसे इंदबड़ी, अमीन, किरमच और मथाना के आसपास से निकलेगा। इसकी लंबाई 27.9 KM होगी। यह रास्ता शहर के बाहर से होकर बड़े मार्गों से जुड़ेगा। बाईपास के लिए अब जमीन लेने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह बाईपास रिंग के आकार जैसा होगा। Haryana News

29 गांवों में रजिस्ट्री पर रोक

जानकारी के मुताबिक थानेसर और पिहोवा तहसील के उन गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री के कागजों की रजिस्ट्री पर रोक लगा दी गई है, जहां बाईपास आना है। थानेसर तहसील के ईदबड़ी, ज्योतिसर, बारवा, कैंथला खुर्द, किरमच, सुनेहड़ी, ईशाकपुर, सलारपुर, अमीन, खासपुर, जिरबड़ी, उमरी, शादीपुर लाडवा, किशनगढ़, दौलतपुर, मथाना, बीड़ सौंटी, मिर्जापुर, समसपुर, फत्तुपुर, समानी, बोढ़ी, कडामी और मुनियारपुर गांव शामिल हैं।

पिहोवा तहसील के मुर्तजापुर, भोर सैंदा, गढ़ी रोड़ान, लोहार माजरा और खानपुर रोड़ान में भी जमीन की रजिस्ट्री पर रोक लगाई गई है। Haryana News

750 करोड़ रुपए होगी लागत

मिली जानकारी के अनुसार, पहले 23 किलोमीटर लंबे बाईपास की योजना बनाई गई थी। उस समय इसकी लागत करीब 750 करोड़ रुपए बताई गई थी। जमीन और दूसरे कारणों से पुरानी योजना आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद नए सिरे से सर्वे और दूसरी तैयारियां की गईं। जानकारी के मुताबिक साल 2021 में तत्कालीन सीएम मनोहर लाल ने भी कुरुक्षेत्र बाईपास को शहर की बड़ी जरूरत बताया था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News