हरियाणा में यहां तैयार होगा 40 KM लंबा नया रिंग रोड, कई गांवों की जमीन खरीदेगी सरकार

 | 
हरियाणा में यहां तैयार होगा 40 KM लंबा नया रिंग रोड, कई गांवों की जमीन खरीदेगी सरकार 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के हिसार जिला वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। अब हिसार शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए रिंग रोड प्रोजेक्ट का बजट बढ़ गया है। मिली जानकारी के अनुसार अब इस रिंग रोड के लिए जमीन खरीदने पर 1500 करोड़ रुपये खर्च होने वाले है। इसमें से आधी राशि हरियाणा सरकार और आधी NHAI खर्च करने वाला है। हरियाणा सरकार और प्राधिकरण में इसको लेकर सहमति भी बन गई है। 

जानकारी के मुताबिक CM सैनी की अध्यक्षता में रिंग रोड को लेकर चंडीगढ़ में आयोजित बैठक में इसे मंजूरी देकर 750 करोड़ रुपये देने का फैसला हुआ है। पहले हरियाणा सरकार और NHAI को 500-500 करोड़ रुपये खर्च करने थे। NHAI अधिकारियों की ओर से तैयार किए गए 3 हजार करोड़ रुपये के एस्टीमेट में से एक हजार करोड़ रुपये जमीन अधिग्रहण पर खर्च होने थे लेकिन अब 1500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। Haryana New Ring Road

मिली जानकारी के अनुसार इससे रिंग रोड बनाने का खर्च मिलाकर एस्टीमेट 3500 करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाएगा। करीब 270 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। यह रिंग रोड गांव देवा से शुरू होकर तलवंडी राणा के पास खत्म होगा। Ring Road

रिंग रोड प्रस्तावित

जानकारी के मुताबिक यह रिंग रोड करीब 40 KM लंबा होगा। यह NH-52 राजगढ़ रोड से शुरू होकर NH-9 से होते हुए तलवंडी राणा के पास NH-52 पर खत्म होगा। यह रोड कैमरी, भगाना, लाडवा, मैय्यड़, खरड़, नियाणा, मिर्जापुर व धांसू गांव से होकर गुजरेगा। राजगढ़ रोड पर यह गांव मुकलान से शुरू होगा।  Haryana New Ring Road

मिली जानकारी के अनुसार यहां से तलवंडी राणा के पास जाकर मिलेगा। इस तरह पूरे शहर के चारों तरफ रिंग रोड बन जाएगा जिससे शहर में ट्रैफिक का दबाव खत्म होगा। रिंग रोड को पहले फोरलेन बनाया जाएगा लेकिन जमीन अधिग्रहण सिक्स-लेन की प्लानिंग के हिसाब से ही होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News