हरियाणा के यहां बनेगा 4KM लंबा एलिवेटेड रोड ! सुपरफास्ट होगी कनेक्टिविटी, घंटों का सफर मिनटों में होगा पूरा
Udaipur Times, Gurugram Southern Peripheral Road, गुरुग्राम : गुरुग्राम में सोहना रोड पर 4KM लंबा एलिवेटेड रोड बनने जा रहा है जिससे हरियाणा वासियों के लिए यह बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के गुरुग्राम के सदर्न पेरिफरल रोड पर 4 KM नया एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की तैयारी की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक इससे द्वारका एक्सप्रेसवे के चार सेक्टरों और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से सुपरफास्ट कनेक्टिविटी हो जाएगी, ये एलिवेटेड रोड सोहना रोड पर वाटिका चौक से चालू होकर NH-48 पर बने क्लोवरलीफ इंटरचेंज तक होगा।
मिली जानकारी के अनुसार भूमि अधिग्रहण के लिए करीब 750 करोड़ रुपये का बजट है। इस रूट पर डबल डेकर मेट्रो कॉरिडोर भी बनेगा। यहां नीचे एलिवेटेड रोड और उसके ठीक ऊपर मेट्रो की डबल डेकर पटरी बनाई जाएगी। Gurugram Southern Peripheral Road
ट्रैफिक घटेगा
जानकारी के मुताबिक GMDA के इस प्रोजेक्ट में द्वारका एक्सप्रेसवे और पेरिफेरल रोड के जंक्शन के पास सेक्टर 69, सेक्टर 70, सेक्टर 70A, और सेक्टर 71 को फायदा पहुंचेगा। Haryana News
आवाजाही आसान
मिली जानकारी के अनुसार ये 5.5 KM लंबा एलिवेटेड रोड NH-48 के क्लोवरलीफ इंटरचेंज पर खत्म होगा। यहां एलिवेटेड रोड सीधे द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। सोहना रोड से द्वारका एक्सप्रेसवे की दूरी लगभग 5.5 KM है। बिना ट्रैफिक सिग्नल के सिर्फ 4 से 5 मिनट में ये सफर पूरा हो जाएगा। ढाई से तीन साल में ये प्रोजेक्ट पूरा होगा। Haryana News
हाईवे के लिए फ्लाईओवर
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-75 और सेक्टर-75ए को बांट रही मेन रोड से 3 लेन का एक फ्लाईओवर भी बनेगा, जो एलिवेटेड रोड के ऊपर से आकर मिलेगा।सेक्टर-69 और 70 की मेन रोड पर एलिवेटेड रोड के ऊपर से गुरुग्राम-सोहना हाईवे के लिए भी फ्लाईओवर बनाया जाएगा। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम में NHAI MG रोड पर 4।5 किमी लंबा एलिवेटेड रोड भी होगा। दिल्ली-जयपुर हाईवे को द्वारका एक्सप्रेसवे के 2।5 किमी को एलिवेटेड बनाने को भी मंजूरी मिली है। दिल्ली-गुरुग्राम का सफर भी आसान होगा।