राम मंदिर और नेपाल समेत इन इलाकों को जोड़ने के जल्द तैयार होगा 4 लेन हाईवे, सफर होगा बिल्कुल आसान
Udaipur Times, New Highway : वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। अब श्रद्धालु अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के बाद सिर्फ 5 घंटे में सीतामढ़ी पहुँचने वाले है।
मिली जानकारी के अनुसार, अब अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक बनने वाले राम-जानकी मार्ग पर कार्य फूल स्पीड में चल रहा है। यह चार लेन हाईवे बहुत ही आधुनिक होने वाला है, जो धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देने वाला है। इससे भक्तों को प्रमुख तीर्थस्थलों तक पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी। Ram Janaki Marg Highway
फिलहाल अयोध्या से जनकपुर की दूरी करीब 459 KM है, जिसे तय करने में 14 से 15 घंटे तक लग जाते हैं। राम-जानकी मार्ग बनने के बाद यह दूरी करीब 90 KM कम होकर 369 KM रह जाएगी। बेहतर सड़क और फोरलेन सुविधा के कारण यात्रा का समय भी काफी घट जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं और यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है।
इस परियोजना की कुल लंबाई लगभग 240 KM होगी। इसके निर्माण पर करीब 6155 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। केंद्र सरकार की इस बड़ी परियोजना को साल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सड़क बनने के बाद बिहार और UP के कई जिलों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी। Ram Janaki Marg Highway
इस मार्ग के लिए चार प्रमुख बाईपास बनाए जाएंगे। इनमें सीवान, तरवारा, बसंतपुर और मशरख बाईपास शामिल हैं। इसके अलावा एक बड़ा पुल, 14 छोटे पुल, 15 अंडरपास, एक रेलवे ओवरब्रिज और दो ग्रेड सेपरेटर भी बनाए जाएंगे। इससे जाम की समस्या कम होगी और यात्रा अधिक सुरक्षित तथा तेज हो सकेगी।
यह फोरलेन सड़क अयोध्या से शुरू होकर उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा, सिवान, सारण, मशरख, शिवहर और सीतामढ़ी होते हुए नेपाल के जनकपुर तक जाएगी। इस परियोजना से बिहार के कई जिलों को सीधा लाभ मिलेगा। Ram Janaki Marg Highway
राम-जानकी मार्ग भारत और नेपाल के धार्मिक संबंधों को भी नई मजबूती देगा। इससे दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।
