यहां बनाया जाएगा 72Km लंबा नमो भारत कॉरिडोर, देखें कहां-कहां बनेंगे 22 नए मेट्रो स्‍टेशन ?

 | 
यहां बनाया जाएगा 72Km लंबा नमो भारत कॉरिडोर, देखें कहां-कहां बनेंगे 22 नए मेट्रो स्‍टेशन ?

Udaipur Times, Ghaziabad-Jewar High Speed Rail Corridor Project: रेलवे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सरकार द्वारा रेलवे की कनेक्टिविटी बढ़ाने और लोगों की सुविधा के लिए ठोस कदम उठाये जा रहें हैं।  नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट, ग्रेटर नोएडा और जेवर में रहने वालों के लिए बड़ी सौगात लेकर आया है। मिली जानकारी के अनुसार, एनआरसीटी गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट के बीच एक हाई स्‍पीड मास ट्रांजिट सिस्‍टम तैयार करने की योजना तैयार कर रही है।  इस योजना के तहत एक हाईस्‍पीड रीजनल मेट्रो कॉरिडोर तैयार किया जाएगा।  जानकारी के मुताबिक, यह मेट्रो कॉरिडोर गाजियाबाद से शुरू होगा।  इसके बाद, ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट, सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा, दादूपुर, दंकौर से होते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट यानी जेवर पहुंचेगा।  यह कॉरिडोर करीब 72 किलोमीटर लंबा होगा और इस कॉरिडोर में करीब 22 मेट्रो स्‍टेशन होंगे।  

जैसा की बताया जा रहा है एनआरसीटी के वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, इस हाई स्‍पीड रेल कॉरिडोर को लेकर डिटेल प्रोजेक्‍ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार, 72 किमी लंबे इस कॉरिडोर में करीब 71.5 किमी हिस्‍सा एलिवेटेड होगा और 1.29 किमी‍ हिस्‍सा अंडरग्राउंड होगा। एलिवेटेड हिस्‍सा गाजियाबाद से लेकर येडा (YEIDA) सेक्‍टर 30 तक बनाया जाएगा। वहीं, अंडरग्राउंड कॉरिडोर सिर्फ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 और एयरपोर्ट के ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन सेंटर (जीटीसी) के आसपास होगा। फिलहाल, एनसीआरटीसी की योजना है कि इस कॉरिडोर पर 2030 तक रेल ऑपरेशन शरू कर दिया जाए। इस कॉरिडोर को बनने में करीब 21 हजार करोड़ रुपए की लागत आएगी।

जानकारी के मुताबिक, इस कॉरिडोर की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसके ट्रैक में नॉर्मल मेट्रो और हाईस्‍पीड रेल, दोनों को ऑपरेट किया जाएगा। इस कॉरिडोर में बनने वाले कुछ मेट्रो स्‍टेशन मेट्रो और हाई स्‍पीड रेल के लिए कॉमन होंगे, जबकि कुछ मेट्रो ट्रेंस के लिए बनाए जाएंगे। अब तक की तैयारी के अनुसार, 11 स्‍टेशन ऐसे होंगे, जहां से मेट्रो के साथ हाई स्‍पीड रेल ऑपरेड की जाएगी। 

गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट के बीच होंगे कौन-कौन से मेट्रो स्‍टेशन

  1. गाजियाबाद
  2. सिद्धार्थ विहार
  3. गाजियाबाद साउथ
  4. ग्रेटर नोएडा सेक्‍टर 16-सी
  5. ईको टेक 12
  6. ग्रेटर नोएडा सेक्‍टर 2
  7. ग्रेटर नोएडा सेक्‍टर 3
  8. ग्रेटर नोएडा सेक्‍टर 10
  9. ग्रेटर नोएडा
  10. ग्रेटर नोएडा सेक्‍टर 12
  11. नॉलेज पार्क 5
  12. पुलिस लाइंस सूरजपुर
  13. सूरजपुर
  14. ईकोटेक-2
  15. नॉलेज पार्क-3
  16. एल्‍फा-1
  17. ओमेगा-2
  18. पाई-3
  19. ईकोटेक-1ई
  20. ईकोटेक-6
  21. ईकोटेक-8
  22. दादूपुर
  23. दंकौर
  24. जुनैदपुर
  25. येडा सेक्‍टर 17
  26. येडा नॉर्थ सेक्‍टर 18
  27. येडा सेंट्रल सेक्‍टर 15
  28. येडा सेंट्रल सेक्‍टर 21
  29. येडा सेक्‍टर 33
  30. येडा सेक्‍टर 29
  31. येडा सेक्‍टर 30
  32. एनआईए-पीटीसी
  33. एयरोसिटी नोएडा
  34. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News