दुर्गा पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा ! आदित्यपुर से लखनऊ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

 | 
दुर्गा पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा ! आदित्यपुर से लखनऊ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Udaipur Times, New Delhi, Railway News : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। दुर्गा पूजा पर रेलवे ने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे अब आदित्यपुर से लखनऊ के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने वाली है, इस ट्रेन का ठहराव गया-वाराणसी समेत इन स्टेशनों पर होने वाला है।  

दुर्गा पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रेलवे ने आदित्यपुर और लखनऊ के बीच 04217/04218 पूजा स्पेशल एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है। इस ट्रेन से गया, सासाराम, वाराणसी और रायबरेली जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

आदित्यपुर से लखनऊ का समय

ट्रेन संख्या 04217 आदित्यपुर-लखनऊ पूजा स्पेशल 15 अक्टूबर 2026 को आदित्यपुर से सुबह 11:10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यात्रा में लगभग 18 घंटे 10 मिनट लगेंगे।

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

सीनी, चांडिल, पुरुलिया, अनारा, भोजूडीह, गोमो, गया, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, अमेठी और रायबरेली।

लखनऊ से आदित्यपुर वापसी का समय

ट्रेन संख्या 04218 लखनऊ-आदित्यपुर पूजा स्पेशल 10 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:05 बजे लखनऊ से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:10 बजे आदित्यपुर पहुंचेगी।

सिर्फ एक-एक फेरा लगाएगी ट्रेन!
इस पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे।

18 स्लीपर कोच
2 एसी कोच
2 जनरल कोच

खास बात: दुर्गा पूजा के दौरान यूपी और बिहार की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को इस स्पेशल ट्रेन से सुविधा मिलेगी। हालांकि, यह ट्रेन केवल एक-एक फेरा लगाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News