हरियाणा के हिसार जिले को बड़ी सौगात ! करोड़ों की लागत से इस रोड को किया जाएगा चकाचक
Udaipur Times, Haryana News, हिसार : हरियाणा के हिसार जिला वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। लोक निर्माण द्वारा हिसार जिले में सातरोड़ खुर्द से सातरोड़ कलां वाया जनक फैक्ट्री सडक़ के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य के लिए 4 करोड़ 4 लाख 99 हजार रुपये की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी गई है।
लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विभागीय अधिकारियों को सडक़ चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य को जल्द से जल्द आरंभ करने की हिदायत दी गई है। यह सडक़ हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड से लोक निर्माण विभाग को स्थानांतरित की गई है। उन्होंने बताया कि सडक़ निर्माण कार्य के लिए सरकार की ओर से 404.99 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
यह राशि राज्य योजना के तहत सडक़ निर्माण एवं चौड़ीकरण-सुदृढ़ीकरण कार्य पर खर्च की जाएगी। इस सडक़ के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र के ग्रामीणों तथा आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सडक़ की बेहतर कनेक्टिविटी से कृषि गतिविधियों, स्थानीय आवागमन तथा ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क को भी मजबूती मिलेगी।
