हरियाणा के हिसार जिले को बड़ी सौगात, करोड़ों रुपये की लागत से होंगे ये सभी काम ?

 | 
हरियाणा के हिसार जिले को बड़ी सौगात, करोड़ों रुपये की लागत से होंगे ये सभी काम ?

Udaipur Times, Haryana News, हिसार : लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा है कि बरवाला में तेज गति से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। वर्ष 2027 तक काफी कार्य पूर्ण हो जाएंगे, जिसके बाद बरवाला शहर की एक अलग ही तस्वीर नजर आएगी।

उन्होंने बताया कि 3 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से सिटी पार्क के निर्माण कार्य का शिलान्यास जल्द ही किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बरवाला की बड़ी लाइब्रेरी का कार्य भी जल्द ही किया जाएगा, जिसके लिए 3 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। इसी प्रकार से 3 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से बरवाला शहर में चंडीगढ़ की तरफ से तथा हिसार की तरफ से एंट्री गेट चौक का निर्माण किया जाएगा। नगर परिषद तथा लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का निर्माण किया जा चुका है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अकेले जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगभग 70 करोड़ रुपये की राशि से एसटीपी तथा डब्ल्यूटीपी जैसे कार्य किए जा रहे हैं। स्ट्रोम वाटर ड्रेनेज के लिए अगल से पाइप लाइन बिछाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के लिए अगले 5-6 महिने खुदाई इत्यादि के कार्यों से परेशानी हो सकती है, लेकिन जब ये कार्य पूर्ण हो जाएंगे तब लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।  

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इसके अतिरिक्त भी अनेक परियोजनाओं को मंजूरी के लिए चंडीगढ़ मुख्यालय भेजा गया है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि गांव बुगाना के मुख्य बस अड्डे से लेकर राजकीय स्कूल तक इंटर पेवर ब्लॉक की फिरनी बनाई जाएगी। इसके लिए 61 लाख 27 हजार रुपये की राशि स्वीकृत कर ली गई है। 

बरवाला की श्री गौ रक्षा सेवा समिति, गोपाल गौशाला, नंदी गौशाला तथा विकलांग गौशाला के लगभग तीन हजार गौवंश के बेहतर उपचार के लिए अलग से सरकारी पशु चिकित्सालय की स्थापना भी जल्द ही करवाई जाएगी ताकि आसपास के पशुपालकों को बेहतर पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हों।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News