रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा! हिसार से पुणे और तिरुपति के लिए स्पेशल ट्रेन को मिली मंजूरी, देखें समय सारणी
Udaipur Times, Railway news : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। रेलवे बोर्ड ने हिसार से खड़की (पुणे) और हिसार से तिरुपति के बीच चल रही स्पेशल ट्रेनों को नियमित ट्रेन के रूप में चलाने की मंजूरी दे दी है। जानकारी के लिए आपको बता दें की अब ये दोनों ट्रेनें नए स्थायी नंबरों के साथ हर हफ्ते निर्धारित दिनों में चलेंगी।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, ये नई व्यवस्था जुलाई 2026 के अंतिम हफ्ते से लागू होगी। जिसके चलते यात्रियों को बार-बार स्पेशल ट्रेन की घोषणा का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रेलवे ने बताया की हिसार-खड़की (पुणे) एक्सप्रेस अब ट्रेन संख्या 22979/22980 के रूप में चलेगी। ये ट्रेन 26 जुलाई से हर रविवार हिसार से रवाना होगी, और ये ट्रेन खड़की से हर सोमवार वापसी करेगी। इस ट्रेन का रास्ते में सादुलपुर, लोहारू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वसई रोड, कल्याण और लोनावला सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा। रेलवे ने बताया की यात्रियों को अधिक सुरक्षित और आरामदायक सफर के लिए इस ट्रेन में आधुनिक एलएचबी कोच लगाए जाएंगे।
बता दें कि हिसार-तिरुपति एक्सप्रेस को भी स्थायी रूप से नियमित कर दिया गया है। ये ट्रेन 25 जुलाई से हर शनिवार हिसार से चलेगी और तिरुपति से हर सोमवार वापसी करेगी। ये ट्रेन जयपुर, कोटा, उज्जैन, भोपाल, नागपुर, विजयवाड़ा, नेल्लोर और रेनिगुंटा जैसे मेन स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इस ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे, जिनमें एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं।
