हरियाणा में यहां बनेगी बुर्ज खलीफा से भी ऊंची इमारत ! 1000 एकड़ में बसाई जाएगी ग्लोबल सिटी
Udaipur Times, Haryana News, India’s Burj Khalifa : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के एक शहर में अब बुर्ज़ खलीफा से भी ऊंची इमारत बनाने की तैयारी की जा रही है। दिल्ली NCR के नजदीक लगता गुरुग्राम इकलौता ऐसा शहर है जो कि तेज़ी से बड़ी ऊंचाइयों को छू रहा है। जानकारी के अनुसार यहां 500 फॉर्च्यून कंपनियां हैं, यहां वर्ल्ड क्लास इमारतें हैं और अब तो गुरुग्राम में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बनाने की प्लानिंग की जा रही है जो कि दुबई की बुर्ज खलीफा से भी ऊंची रहने वाली है।
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बनाने के लिए HSIIDC ने लगभग 6.7 एकड़ जमीन को चुनाव किया है जहां पर इस इमारत को बनाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक आपको बताया दें की बुर्ज खलीफा जिस जमीन पर बनी है ये जमीन उससे कहीं अधिक है। अगर इस इमारत का सपना साकार होता है तो गुरुग्राम के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। Haryana News
ग्लोबल सिटी में ऊंची इमारत
द्वारका एक्सप्रेसवे के पास करीब 1000 एकड़ में बसाई जाने वाली ग्लोबल सिटी में इस इमारत को बनाने की प्लानिंग की जा रही है। इस इमारत को मिक्स्ड यूज टावर के रुप में बनाया जाएगा। इस इमारत की संभावित ऊंचाई 620 मीटर से 700 मीटर हो सकती है। गुरुग्राम में Global सिटी बसाने का एलान पहले ही हरियाणा सरकार कर चुकी है। Haryana News
ग्लोबल सिटी परियोजना ?
ग्लोबल सिटी परियोजना को HSIIDC द्वारा विकसित किया जाना है। ग्लोबल सिटी द्वारका एक्सप्रेसवे के पास करीब 1000 एकड़ में बसाई जाएगी । इस ग्लोबल सिटी में एक आधुनिक बिजनेस, कमर्शियल, रेजीडेंशियल हब के रुप में विकसित करने की योजना है। Haryana News
ग्लोबल सिटी की जान
गुरुग्राम में बसाई जाने वाली ग्लोबल सिटी की जान होने वाली है ये सबसे ऊंची इमारत। विश्व की सबसे ऊंची इमारत गुरुग्राम में बनने के बाद ना केवल ये इमारत आकर्षण का केन्द्र होगी बल्कि ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट की जान होने वाली है ये इमारत। इस इमारत को मिक्स्ड यूज टावर के रुप में विकसित किया जाएगा। इस इमारत में कमर्शियल स्पेस, बिजनेस, रिटेल स्पेस और रेजीडेंशियल स्पेस होने वाला है। Haryana News
सबसे ऊंची इमारत
अगर गुरुग्राम में 620 मीटर से 700 मीटर ऊंची ये इमारत बनती है तो फिर ये देश ही नहीं दुनिया की तमाम ऊंची इमारतों को पीछे छोड़ देगी और एक नया इतिहास रहने वाली है। फिलहाल भारत में मुंबई की पैलेस रॉयल 320 मीटर ऊंचाई के साथ पहले स्थान पर सबसे ऊंची इमारत है।
