आज़म पर एक और फिरोती मांगने मामला दर्ज

उदयपुर में अपराधियों द्वारा फिरौती मांगने का सिलसिला अभी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सूरजपोल थाने में एक रियल स्टेट व्यवसायी ने अपराधी आज़म द्वारा फिरौती मांगने का मुकदमा दर्ज करवाया। गौरतलब है की पुलिस ने आज़म को पकडवाने पर हाल ही में 50,000 रुपये का इनाम रखा है।

 | 

सूरज पोल थाना पुलिस ने बताया कि प्यारेकिशन पुत्र गोपीचंद अग्रवाल निवासी सर्वऋतू विलास ने कल रात आज़म के खिलाफ फोन पर फिरौती मांगने तथा फिरौती न देने पर जान से मारने कि धमकिया देने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया मामले कि जाँच पड़ताल करने पर पता चला है कि प्रार्थी को धमकीभरे कॉल मुम्बई से आए हैं।

पुलिस मामले कि तहकीकात कर रही है तथा आज़म का सुराग ढूंढ़ रही है। अतिरिक्त जानकारी अनुसार प्यारेकिशन रियल एस्टेट तथा खेरवाडा में परचूनी सामान के होलसेल व्यापारी है, प्यारे को सितम्बर माह से आज़म के नाम से फिरौती के लिए धमकियों भरे कॉल मिल रहे थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News