हरियाणा-जनगणना ड्यूटी से जुड़े 33 कर्मचारियों पर मामला दर्ज; 80 की लिस्ट तैयार, जाने वजह ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में जनगणना ड्यूटी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में जनगणना के हाउस लिस्टिंग कार्य का विरोध कर रहे 33 कर्मचारियों पर FIR यानि मामला दर्ज किया गया है। कर्मचारियों का विरोध प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा था। कई जिलों में ड्यूटी पर नहीं पहुंचने, बार-बार निर्देशों के बावजूद काम शुरू न करने और अधिकारियों के साथ असहयोग करने के मामलों में FIR दर्ज की जा रही हैं।
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में जनगणना में ड्यूटी न करने वाले 80 दूसरे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिस्ट तैयार कर पुलिस को भेजी दी गई है। गुरुग्राम में 19 और फरीदाबाद में 22 और कर्मचारियों के खिलाफ FIR कराने की प्रक्रिया चल रही है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने कर्मचारियों को चेताते हुए कहा कि जनगणना कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ न केवल FIR दर्ज कराई जा रही है, बल्कि उनके मूल विभागों को निलंबन की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं। Haryana News
कर्मचारियों पर मुकदमा
जानकारी के मुताबिक, नगर निगम गुरुग्राम की शिकायत पर जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले 5 कर्मचारियों के खिलाफ सिटी थाना गुरुग्राम में FIR दर्ज की गई है। Haryana News आरोप है कि कर्मचारियों ने ड्यूटी नहीं निभाई, सरकारी कार्य में बाधा डाली और बार-बार निर्देशों के बावजूद काम शुरू नहीं किया। मामला जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 11 के तहत दर्ज किया गया है।
