युवाओं के लिए बिजनेस करने का मौका ! सरकार दे रही 5 लाख रुपये, ऐसे करें आवेदन

 | 
युवाओं के लिए बिजनेस करने का मौका ! सरकार दे रही 5 लाख रुपये, ऐसे करें आवेदन

Udaipur Times, Mukhyamantri Yuva Udyami Vikas Abhiyan : स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त लोन दिया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले में 1800 नई सूक्ष्म औद्योगिक इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रभारी उपायुक्त उद्योग ने बताया कि योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को चार सालों तक ब्याजमुक्त ऋण मिलेगा। इसके अलावा परियोजना लागत का 10 प्रतिशत मार्जिन मनी (अनुदान) भी सरकार की ओर से दिया जाएगा। योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना, सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देना और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है।

कौन कर सकता है आवेदन?

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना जरूरी है। आवेदक की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह कम से कम आठवीं पास होना चाहिए। इसके अलावा किसी सरकारी कौशल विकास योजना का लाभार्थी होना या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कौशल संबंधी प्रमाणपत्र, डिप्लोमा या डिग्री होना आवश्यक है।

जरूरी दस्तावेज

आवेदन के समय आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, परियोजना रिपोर्ट, विक्रेता का कोटेशन सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी MSME विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News