गुजरात ले जाई जा रही अवैध शराब से भरा लोडिंग टेम्पो ज़ब्त एक गिरफ्तार

उदयपुर जिले के बावलवाड़ा पुलिस थाना ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत गांव बवाई में नाकाबंदी के दौरान  अवैध शराब से भरा लोडिंग टेम्पो ज़ब्त कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। टेम्पो में भरकर अवैध शराब को गुजरात ले जाया जा रहा था।  

 | 

बावलवाड़ा पुलिस थानाधिकारी प्रभुलाल मीणा ने बताया की गांव बवाई में नाकाबंदी के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक टाटा सुपर लोडिंग टेम्पो न. RJ 27 GC 0580 को रोक कर चेक किया तो टेम्पो ने अंदर विभिन्न प्रकार के अंग्रेजी ब्रांड की शराब के कर्टन भरे हुए पाए गए। जब शराब के वैधानिक कागज़ात और  लाइसेंस के बारे में संतोषजनक उत्तर न मिलने पर पुलिस ने टेम्पो को ज़ब्त कर लिया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

टेम्पो के साथ पकडे गए चालक महेंद्र कुमार पिता कालूलाल प्रजापत निवासी बाघपुरा झाड़ोल के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनिययम 19/54 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने टेम्पो से 131 कर्टन अंग्रेजी शराब और 11 कर्टन बीयर के ज़ब्त किये है बताया जाता है की उक्त माल अवैध तरिके से गुजरात के विजयनगर ले जाया जा रहा था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News