सार्क देशों के कुलपतियों द्वारा तैयार उदयपुर घोषणा पत्र की प्रति राज्‍यपाल को भेंट

मोहन लाल सुखाडिया विश्‍वविद्यालय की मेजबानी में आयोजित किए गए सार्क देशों के कुलपतियों के दो दिवसीय सम्‍मेलन में तैयार कर पारित किया गया उदयपुर घोषणा पत्र शुक्रवार को कुलपति प्रो आई वी त्रिवेदी ने राज्‍यपाल मार्ग्रेट आल्‍वा को भेंट किया।

 | 

राज्‍यपाल ने उदयपुर घोषणा पत्र की सराहना करते हुए सार्क देशों के कुलपति फोरम की संरक्षिका बनने की भी स्‍वीकृति प्रदान की। इस घोषणा पत्र में उच्‍च शिक्षा में समाज के सामूहिक मूल्‍यों तथा सार्वजनिक वस्तुओं के न्‍योयाचित वितरण, उपयोग और सतत विकास की दिशा में प्रयास किए जांएगे।

इस उप महाद्वीप के देशों में आपस में ज्ञान और कौशल के निर्माण, बदलाव और प्रसारण की दिशा में सार्थक प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही घोषणा पत्र में प्रादेशिक विकास, आर्थिक नियोजन, तुलनात्‍मक तौर पर धर्म और विरासत की दिशा में विशेष हस्‍तक्षेप की बात कही गई है।

इस को गति देने के लिए गोष्ठियां, सम्‍मेलन, विस्‍तार भाषण, शिक्षक और विद्यार्थियों के आदान प्रदान को बढा़वा दिया जाएगा। घोषणा पत्र की प्रति भेंट करने के लिए कुलपति के साथ गए शिष्‍ट मंडल में प्रो करुणेश सक्‍सेना, प्रो संजय लोढ़ा, प्रो पी आर व्‍यास, और प्रदीप त्रिखा शामिल थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News