दो अवैध हथियार समेत एक बदमाश गिरफ्तार

उदयपुर के भूपालपुरा थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने 12 बोर बन्दूक व् एक टोपीदार बन्दूक समेत एक बदमाश को सेवाश्रम चौराहे पर घेरा देकर धर दबोचा। यह बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फ़िराक में हथियार साथ लेकर घुम रहा था। जैसे ही स्पेशल टीम के सदस्य्र कांस्टेबल प्रह्लाद सिंह पाटीदार को मुखबिर के ज़रिये सू

 | 

दो अवैध हथियार समेत एक बदमाश गिरफ्तार

उदयपुर के भूपालपुरा थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने 12 बोर बन्दूक व् एक टोपीदार बन्दूक समेत एक बदमाश को सेवाश्रम चौराहे पर घेरा देकर धर दबोचा। यह बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फ़िराक में हथियार साथ लेकर घुम रहा था। जैसे ही स्पेशल टीम के सदस्य्र कांस्टेबल प्रह्लाद सिंह पाटीदार को मुखबिर के ज़रिये सूचना मिली तो तुरंत हेड कांस्टेबल किशन सिंह, सुखदेव सिंह, कांस्टेबल प्रह्लाद पाटीदार, अनिल पुनिया और सलीम की टीम ने कार्यवाही अंजाम दी।

भूपालपुरा पुलिस थानाधिकारी हरेंद्र सिंह सौदा ने गिरफ्त में आया हुआ आरोपी तनवीर अली पिता लियाकत अली उम्र 40 वर्ष निवासी गोसिया कॉलोनी हाल निवासी आपणी ढाणी के पीछे, ने यह हथियार अजमेर के उस्मान अली और ज़ुबैर खान से 40000 में खरीदी थी।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

ज़ुबैर अवैध हथियार सप्लाई में न्यायिक हिरासत में चल रहा है। जबकि तनवीर अली के खिलाफ भी पूर्व में मारपीट और अवैध शराब परिवहन के पकरण दर्ज है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News