हरियाणा में 21 एकड़ जमीन पर यहां बनेगी डेयरी कॉम्प्लेक्स, जाने क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं ?
Udaipur Times, Haryana News, चण्डीगढ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि दिल्ली में सीजेपी व अन्य पार्टियों के प्रदर्शन पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि मैने पहले भी कहा था कि बाहर की कुछ शक्तियां भारत की शांति को भंग कर यहां अराजकता फैलाना चाहती है। उसी के तहत यह उनके कहने पर ही काम कर रहे हैं। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सवाल उठाते हुए कहा कि इन सभी को एक ही दिन दिल्ली में इकट्ठा कौन करता है। उन्होंने जीवन में पहली बार देखा कि ये अदालत के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। यानि जो निष्पक्ष अदालतें चल रही यह उन पर दबाव व प्रभाव डालना चाहते हैं कि फैसला उनके हक में हो। राहुल गांधी व अन्य पार्टियों ने तो कोर्ट की निष्पक्षता पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।
श्री विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आप (विपक्ष) केस फाइल करो जोकि पहले ही हुआ है, पहले ही अदालत ने इस पर नोटिस जारी किया और ये इसी मुद्दे को लेकर क्या सुप्रीम कोर्ट को डराने जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट डरेगा नहीं, हमारे देश ही न्यायपालिका है वो निष्पक्ष होकर काम कर रही है उस पर कोई दबाव नहीं डाल सकता।
विज ने कहा कि गांव ब्राह्मण माजरा, अम्बाला छावनी में आधुनिक डेयरी काम्पलेक्स बनाने के लिए हमने काफी समय पहले 21 एकड़ भूमि जमीन ले ली थी जिसके नक्शे भी पास है। आधुनिक डेयरी काम्पलेक्स बनेगा जिसमें पशुओं का एरिया अलग होगा जबकि गवालों के लिए भी आराम करने के लिए रेस्ट हाउस होगा।
उन्होंने कहा कि डेयरी काम्पलेक्स आने-जाने में दिक्कत न हो इसके लिए टांगरी नदी पर नया पुल भी बनाया जाएगा जोकि एकता विहार के निकट बनेगा ताकि ग्वालों को घूमकर न जाना पड़े। पुल बनाने का टेंडर हो चुका है, बीच में कुछ अडचन आने की वजह से काम रूक गया था जोकि जल्द प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा डेयरी काम्पलेक्स में एक स्थान पर सारे सारे शहर की डेयरियां होगी और शहर की सभी डेयरियों को बाहर निकाला जाएगा।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि डेयरी शहर से बाहर होने पर शहर में गोबर की गंदगी नहीं होगी। हम आधुनिक डेयरी बनाकर दे रहे हैं जिसमें गोबर गैस प्लांट होगा तथा सोलर सिस्टम भी होगा बिजली उत्पादन हो सकेगा। इसी प्रकार डेयरी काम्पलेक्स में अन्य सुविधाएं भी होगी। गौरतलब है कि अम्बाला छावनी के गांव ब्राह्मण माजरा में आधुनिक डेयरी काम्पलेक्स बनाने के लिए सरकार से 60.19 करोड़ राशि की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द यहां पर आधुनिक डेयरी काम्पलेक्स बनेगा जिसमें पशुओं व पशु मालिकों के लिए आधुनिक सुविधाएं होगी।
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
बहुचर्चित बॉलीवुड फिल्म हनुमानअंश में नीम करोली बाबा के पिता का किरदार निभाने वाले अभिनेता मनीष चौधरी ने आज हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज से उनके आवास पर मुलाकात कर उनका आर्शीवाद लिया। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अभिनेता की तारीफ करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और शॉल ओढाकर अभिनेता को सम्मानित किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए फिल्म की खूब तारीफ की और कहा कि यह फिल्म बुलंदियां छू रही है। अभिनेता मनीष चौधरी ने बताया कि वह अम्बाला छावनी के एसडी कालेज के छात्र रहे हैं, उनके पिता सेना में अफसर थे और अम्बाला छावनी में तैनाती के दौरान कालेज से ही उन्होंने शिक्षा ग्रहण की।