ऊँट की सवारी करते महिला पर्यटक नीचे गिरी

दूध तलाई का मनोरम दृश्य देखते ऊँट की सवारी का फैसला एक पर्यटक जोड़े को उस समय भारी पड़ा जब संतुलन बिगड़ने से महिला पर्यटक नीचे गिर गयी। सर और हाथ पर चोट लगने से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया वहीँ घटना के तु

 | 
ऊँट की सवारी करते महिला पर्यटक नीचे गिरी दूध तलाई का मनोरम दृश्य देखते ऊँट की सवारी का फैसला एक पर्यटक जोड़े को उस समय भारी पड़ा जब संतुलन बिगड़ने से महिला पर्यटक नीचे आ गिरी । सिर और हाथ पर चोट लगने से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया वहीँ घटना के तुरंत बाद अवैध रूप से ऊँट और घोड़ो की सवारी करने वाले वहां से गायब  होगये। आज सुबह बैंगलोर निवासी राकेश जैन अपनी पत्नी भावना के साथ दूध तलाई भ्रमण करने आये थे दोनों दूध तलाई पर ऊँट सवारी कर रहे थे, इसी बीच अचानक संतुलन बिगड़ने से भावना नीचे गिर गई, जिससे उसके सिर व हाथ पर चोट आई। भावना के सिर में 4 टांके व कोहनी फेक्चर हो गई, आस-पास के लोगो के सहयोग से राकेश भावना को लेकर उदयपुर अस्पताल में उपचार करवाया, इस घटना के बाद दूध तलाई की पाल पर अवैध खड़े रहने वाले सभी ऊँट के मालिक वहां से गायब हो गए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News