दिवाली की रात अमल का कांटा में दुकान में लगी आग
शहर के अमल का कांटा स्थित प्लास्टिक की होलसेल दुकान में दीपावली की रात अचानक आग लग गयी। आग ने कुछ ही देर में भयावह रूप लेते हुए पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही की किसी की जनहानि नहीं हुई। हालाँकि दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया।
| Oct 28, 2019, 19:31 IST
अमल का कांटा स्थित प्लास्टिक की दुकान में लगी आग
उदयपुर 28 अक्टूबर 2019। शहर के अमल का कांटा स्थित प्लास्टिक की होलसेल दुकान में दीपावली की रात अचानक आग लग गयी। आग ने कुछ ही देर में भयावह रूप लेते हुए पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही की किसी की जनहानि नहीं हुई। हालाँकि दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया।
दुकान से आग की लपटें उठती देख आस-पास वालों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। वहीँ दुकान मालिक भी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम के लगातार प्रयास के बाद देर रात तक आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। पुलिस ने बताया कि आग की चपेट में आने से दुकान में रखा प्लास्टिक का सारा सामान खाक हो गया। सकड़ी गलियां होने के कारण बड़ी फायर ब्रिगेड को वहां तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई।
